दरभंगा, मार्च 2 -- बिरौल। कर्मकांड तथा ज्योतिष शास्त्र के प्रकांड विद्वान संस्कृत विवि के पूर्व कुलपति तथा विश्वविद्यालय पंचांग के संस्थापक रचनाकार डॉ. रामचंद्र झा का पररी सतीस्थान परिसर में ग्रामीणों ने पाग व अंग वस्त्र से सम्मानित किया। दरभंगा सांसद सह पररी निवासी डॉ. गोपाल जी ठाकुर की मौजूदगी में स्थानीय मंडल अध्यक्ष हीरा प्रसाद ठाकुर, लोजपा के प्रदेश महासचिव प्रभाकर ठाकुर, कन्हैया जी ठाकुर, शशिकांत ठाकुर, रामकुमार ठाकुर, भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य मणिकांत मिश्र, राहुल कर्ण आदि ने पूर्व कुलपति श्री झा का अभिनन्दन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...