लातेहार, मार्च 15 -- लातेहार, संवाददाता। लातेहार पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के कुख्यात जोनल कमांडर और 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली मृत्युंजय भुइयां को उसके सहयोगी 2 लाख रुपये के इनामी सब-जोनल कमांडर बबलू राम के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वर्ष 2011 में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी के काफिले पर हुए हमले में भी मृत्युंजय की संलिप्तता रही थी। करीब दो दशक से नक्सली संगठन में सक्रिय मृत्युंजय पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में नक्सली हिंसा के 104 मामले दर्ज हैं और अलग-अलग घटनाओं में 44 पुलिसकर्मियों की हत्या में भी उसकी भूमिका बताई जाती है। मृत्युंजय भुइयां लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के नावाडीह चकलवा टोला का निवासी है, जबकि बबलू राम बिहार के अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.