सीतामढ़ी, जनवरी 10 -- पुपरी। पूर्व विवाद को लेकर मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में मधुबनी गांव के मो सैदर खान का पुत्र शाहरुख खान, पुपरी के राजकुमार महतों का पुत्र राहुल कुमार व जैतपुर के परमेश्वर मुखिया का पुत्र केशव देव मुखिया शामिल है। उक्त जख्मी लोगों का इलाज एसडीएच, पीएचसी पुपरी में किया गया है। गम्भीर रूप से जख्मी शाहरुख खान को चिकित्सक ने सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...