हाजीपुर, मई 29 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। थाना के कुम्हरा माधोपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दरवाजे पर आकर एक मां बेटा पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए जाने का मामला दर्ज कराया गया है। वही मारपीट के क्रम में जख्मी के जेब से 5 हजार नगद निकाल लिए जाने का आरोप लगाया गया है। जख्मी मां बेटा को इलाज हेतु जंदाहा सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है जहां इलाज जारी है। इस मामले में जख्मी राहुल कुमार ने अपने ग्रामीण बालेश्वर राय, संतोष कुमार, विकास कुमार सहित छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि पूर्व के विवाद को लेकर सभी आरोपी दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज से मना करने पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर जख्मी कर दिया। यह भ...