दरभंगा, अप्रैल 4 -- दरभंगा। लनामिवि के पीजी इतिहास विभाग में पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मो. नैयर आजम को सेवानिवृत्ति पर समारोहपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। वे 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में डीन प्रो. शाहिद हसन, डॉ. आरएन चौरसिया, डॉ. प्रियंका राय, डॉ. ममता स्नेही, डॉ. आमिर अली खान, डॉ. अमिताभ कुमार, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. ज्योति प्रभा, डॉ. फारुक आजम, मुकेश कुमार सहित कई शिक्षक, शोधार्थी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...