रांची, जनवरी 31 -- नामकुम, प्रतिनिधि। खिजरी के सदाबहार चौक पर पूर्व विधायक स्व. उमराव साधो कुजूर की जयंती मनाई गई। पाहन लोंदई पाहन ने रूढ़ि परंपरा से पूजा की, इसके बाद उनकी पत्नी तुलसी कुजूर और अन्य ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज और प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने उन्हें जनसेवा के लिए समर्पित एक ईमानदार नेता बताया। कार्यक्रम में लाल कालीशरण नाथ शाहदेव, विमल सिन्हा, प्रमोद सिंह, अंजलि लकड़ा, प्रज्ञा भारती, सुनील कच्छप सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदन कुजूर, संचालन सुजीत सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन श्वेता केरकेट्टा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.