मुंगेर, मार्च 16 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर की पूर्व विधायक स्व.पार्वती देवी की 80 वीं जयंती रविवार को मनायी गई। तारापुर के शांतिनगर स्थित शकुनी चौधरी ग्रुप ऑफ एजुकेशन परिसर में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर उनके पुत्र सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, ई. रोहित चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, तारापुर के पूर्व विधायक राजीव सिंह समेत अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी मां उनके जीवन की प्रेरणास्रोत और प्रथम गुरु थीं। उनकी स्मृतियां आज भी उनके जीवन में सदैव जीवित है। उन्होंने कहा कि मां का त्याग, सादगी और जनसेवा का संकल्प आज भी उन्हें हर कदम पर दिशा देता है तथा समाज के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा प्रदान करता है। सम्राट चौधरी ने कहा कि, आज वे जो कुछ भ...