बोकारो, मई 20 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय हारु रजवार की पांचवीं पुण्यतिथि मंगलवार को हारु रजवार स्मारक समिति की ओर से श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन चंदनकियारी इंटर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय रजवार के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामलाल महतो तथा संचालन स्मारक समिति के संयोजक जगन्नाथ रजवार ने किया। इस अवसर पर डॉ. गोपाल महतो ने उपस्थित लोगों के बीच मिठाई एवं जलेबी बांटकर स्वर्गीय हारु रजवार के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि हारु रजवार ने शोषणमुक्त समाज की स्थापना, शिक्षा के प्रसार, खेल विकास और रोजगार सृजन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए थे。 यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक...