जौनपुर, अक्टूबर 23 -- जौनपुर, संवाददाता। केराकत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक 85 वर्षीय सोमारू राम सरोज का निधन मंगलवार की शाम लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। उनका पार्थिव शरीर रात में पैतृत निवास ग्राम पतौरा मुफ्तीगंज लाया गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को सुबह जिले के राजनीतिक सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते श्रद्धांजिल दी। उनका अंतिम संस्कार केराकत स्थित गोमती नदी के सिहौली घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र प्रधान मनोज कुमार सरोज ने दी। सोमारू राम सरोज ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत गांव और ब्लाक स्तर की राजनीति से की थी। वह 1983 में मु्फ्तीगंज ब्लाक के ब्लाक प्रमुख चुने गए थे। तत्पश्चात 1991 और 2002 में केराकत विधानसभा क्षेत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.