पूर्व विधायक सोनू सिंह के केस में गवाह तलब
सुल्तानपुर, अप्रैल 19 -- सुलतानपुर। इसौली के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू और उनकी जिला पंचायत सदस्य बहन अर्चना सिंह के खिलाफ चल रहे फायरिंग उल्लंघन के मामले में एमपी-एमएलए के विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने गवाह मातादीन व रविप्रकाश को साक्ष्य देने के लिए तलब किया है। धनपतगंज थाने में तैनात तत्कालीन उप निरीक्षक सुशील कुमार ने वायरल वीडियो के आधार पर पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू की बहन अर्चना सिंह के खिलाफ 14 जून 2021 को आर्म्स एक्ट का मुकदमा लिखाया था। विवेचना में पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू को भी आरोपी बनाते हुए नाम पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी। अगली सुनवाई मंगलवार को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.