मेरठ, अप्रैल 1 -- भगवानपुर गांव में आयोजित बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम की वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोप था कि आरोपी ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम के बयान को एडिट कर दलित समाज को भड़काने का काम किया था। दौराला ब्लॉक प्रमुख पति ऋषिपाल भंडारी ने साइबर थाने पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि 30 मार्च 2026 को भगवानपुर गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम था। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कार्यक्रम को संबोधित किया था। इसको लेकर आरोपी विपिन नागर ने पूर्व विधायक की वीडियो को एडिट कर दलित समाज को भड़काने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विपिन नागर पूर्व विधायक की छवि धूमिल करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने क...