रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- किच्छा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने ग्राम दोपहरिया में शिव स्वयं सहायता समूह के अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया। सिलाई सेंटर की संचालिका ममता देवी व ग्रामीणों ने पूर्व विधायक का आभार जताया। गुरुवार को दोपहरिया में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास कर रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। यहां ग्राम प्रधान अमन कश्यप, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्की कोली, रामप्रसाद कश्यप, बलवंत कश्यप, दीपक गंगवार, सुरेश सागर, कपिल देव गंगवार, प्रेम स्वरूप, गणेश भोज, विजय प्रकाश, दीपा जोशी, मीना कुमारी, ममता, अरुण, सपना आदि रहे।

हिंदी हिन्...