बक्सर, मई 2 -- पेज पांच के लिए ---- ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के बगेन गांव निवासी तथा भोजपुर जिले के जगदीशपुर से विधायक रहे स्व. वीर बहादुर सिंह की 39 वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव में मनायी गयी। इस दौरान उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया गया। इस अवसर पर उनके के पुत्र सर्वजीत बहादुर सिंह उर्फ धर्मवीर सिंह सहित अन्य लोगों ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनकी यादों को नमन किया व उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर महादलित बस्ती के सैकड़ों लोगों को भोजन कराया गया तथा उनके बीच अंग वस्त्र का वितरण भी किया गया। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर याद किए गए समाजसेवी प्रवीण सिंह, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने किया नमन इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पूर्व विधायक स्व. वीर बहादुर सिंह के योगदान को क्षेत्र के लोग आ...