फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पूर्व विधायक विजय सिंह के घर हुये विस्फोट में घायल समर्थक उदयप्रताप सिंह उर्फ भइयालाल चौहान की मंगलवार की रात कानपुर के हैलट में इलाज के बीच मौत हो गई। भइयालाल के सिर में गंभीर चोटें आने से उनकी जान जाने की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है। बुधवार की शाम कानपुर से शव जब घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। पांचालघाट पर उसके शव का अंतिम संस्कार हुआ। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये।पूर्व विधायक विजय सिंह के घर 17 मार्च की शाम 7:30 बजे विस्फोट हो गया था। इससे बेसमेंट की छत ढह गई और मकान हिल गया था। इस धमाके में पूर्व विधायक के पुत्र अविनाश, अभिषेक के अलावा समर्थक भइयालाल चौहान, ईशू चौरसिया, रामवीर यादव, रासू मिश्रा घायल हुये थे। इनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है। विस्फो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.