देहरादून, दिसम्बर 22 -- पुरोला। पुरोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों में शोक व्याप्त है। राजेश जुवांठा ने वर्ष 2007 से 2012 तक पुरोला विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में क्षेत्र की सेवा की। अपने कार्यकाल के दौरान वे ईमानदार, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाते थे। आम जनता के साथ उनकी सहज उपलब्धता और व्यवहार की क्षेत्रवासियों द्वारा विशेष सराहना की जाती रही है। राजेश जुवांठा अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार सहित क्षेत्र के लोगों में मायूसी व गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन पर पुरोला व्यापार मंडल सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने गहरा दुख...