देहरादून, जनवरी 27 -- देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, टिहरी व घनसाली के पूर्व विधायक रहे दिवंगत बलबीर सिंह नेगी का निधन हो गया है। एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पूर्व विधायक दिवंगत बलबीर सिंह नेगी के बद्रीपुर स्थित आवास पहुंच कर उनके अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। धस्माना ने शोक संतप्त उनकी पत्नी शकुंतला नेगी, पुत्र भानू प्रताप नेगी व अन्य परिजनों को सांत्वना दी। कांग्रेस सेवा दल की ओर से उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा ध्वज लगा कर श्रद्धांजलि दी गई। उत्तराखंड सरकार की ओर से उनको गार्ड आफ हॉनर दिया गया व पुष्पचक्र चढ़ाया गया। शोक जताने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, सुनारी लाल उ...