बोकारो, मई 25 -- पेटरवार। प्रखंड की ओरदाना पंचायत के खूंटा बाबा मंदिर के निकट रविवार को गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी ने ट्रांसफार्मर का फीता काटकर व पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर का उद्घाटन के पश्चात गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। पिछले कुछ दिनों से विधुत ट्रांसफार्मर खराब होने से लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इससे पूर्व ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर पूर्व विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर ओरदाना मुखिया इंद्रा देवी, पूर्व मुखिया गुलाबचंद मांझी, गंगाधर महतो सहित काफी संख्या में महिला पुरूष मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...