चम्पावत, जनवरी 25 -- चम्पावत। लोहाघाट के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सपरिवार रीठासाहिब क्षेत्र में स्थित मां शीला देवी मंदिर में की विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक ने मां शीला देवी मंदिर को घंटी एवं चांदी का छत्र भेंट किया। इस मौके पर माघ मास खिचड़ी का आयोजन किया गया, जिसमें लोहाघाट विधानसभा से सैकड़ों लोगों ने मां शीला देवी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर खिचड़ी भोज का प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...