रुद्रपुर, मई 7 -- रुद्रपुर। प्रसव के बाद महिला की मौत की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक नारायण पाल गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। पूर्व विधायक पाल जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके सिंह के कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से जमकर नाराजगी जताई। इस दौरान सीएमएस ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल का संचालन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इस पर पूर्व विधायक ने मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य को सीएमएस कार्यालय बुलाया और घटना पर नाराजगी जताई। प्राचार्य ने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- प्रसव के बाद महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा यह भी पढ़ें- राजनगर सीएचसी में प्रसूता और नवजात की मौत पर जांच रिपोर्ट में बड़ा ...