बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- पूर्व विधायक पप्पू खान व पत्नी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की छापेमारी सदर डीएसपी-टू के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने उनके आवास की ली तलाशी कार्रवाई से पहले पति-पत्नी फरार, डीएसपी ने कहा-होगी गिरफ्तारी वेना थाना में दर्ज है फर्जी कागज पर जमीन हड़पने का मामला फोटो : पप्पू खान-बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ले में गुरुवार को छापेमारी करने पहुंचें सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहारशरीफ विधानसभा के पूर्व विधायक नौशादुन नवी उर्फ पप्पू खान व उनकी पत्नी आफरीन सुल्ताना की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को पुलिस ने उनके आवास में छापेमारी की। सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर स्थित उनके आवास की तलाशी ली। कार्रवाई से प...