काशीपुर, नवम्बर 8 -- जसपुर। बीएसवी कन्या महाविद्यालय की छात्रा निकिता ठाकुर द्वारा एमए हिंदी में गोल्ड मेडल प्राप्त कर विश्वविद्यालय टॉप करने, महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने पर पूर्व विधायक ने छात्रा के घर जाकर मुबारकबाद दी। शिवाजी नगर निवासी प्रधानध्यापिका किरन पंवार एवं हरकेश सिंह की की पुत्री निकिता ठाकुर ने एमए हिंदी में गोल्ड मेडल प्राप्त कर विवि को टॉप कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। उसे महामहिम राष्ट्रपति ने भी सम्मानित किया है। शनिवार को पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने छात्रा के घर जाकर उसे प्रतीक चिह्न भेंट कर बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.