मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी ने नगर विधायक रंजन कुमार को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत बचे काम को जनहित में जल्दी पूरा करने की मांग की है। पत्र में 5.29 करोड़ की 33 लंबित परियोजनाओं की जानकारी देते हुए कहा है कि इसके स्थगित करने की चर्चा है। रविवार को पूर्व विधायक ने पत्रकारों से कहा कि उनके प्रयास से शहर के लिए 68 करोड़ का आवंटन बुडको को मिला था। चुनाव होने के छह महीने बाद भी योजना को पूरा नहीं कराया जा रहा है। डीएम के प्रयास के बावजूद फाइल को कहीं दबा दिया गया है। यह भी पढ़ें- वार्ड 30 में पूर्व की विकास योजनाओं पर नहीं हो रहा काम बीते शनिवार को मुख्यमंत्री से मिलकर भी जानकारी दी है। पूर्व विधायक के मुताबिक समय पर काम नहीं होने से बारिश में लोगों को परेशानी होगी।

हिं...