सीतामढ़ी, सितम्बर 4 -- बेतिया। विगत 30 अगस्त को चनपटिया के गणेश प्रसाद हाई स्कूल परिसर में कांग्रेस विधायक द्वारा आयोजित रोजगार मेला पूरी तरह से कांग्रेस का सदस्यता अभियान था। उक्त बातें चनपटिया के पूर्व विधायक उमाकांत सिंह ने उर्वर्शी सिनेमा रोड स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने रोजगार मेला के बहाने बेरोजगार युवकों को ठगने और उगाही करने का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक ने कहा कि रोजगार मेले को लेकर बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए करीब 10 हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का दावा किया गया था। इंटरनेट पर प्रसारित एक बयान में कांग्रेस विधायक स्वयं तीन से चार हजार लोगों को रोजगार देने की बात कहते नजर आ रहे हैं। लेकिन, हकीकत इसके उलट है। युवाओं को रोजगार नहीं मिला है, उनके साथ सिर्फ छलावा किया गया है।उन्होंने कहा कि ...