हाथरस, जनवरी 4 -- सिकंदराराऊ। भाजपा के पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से भाजपा कार्यालय मे मुलाकात की। तथा उनका पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुरानी मुलाकातों को याद करते हुए संगठन को लेकर बातचीत की। वहीं पूर्व विधायक ने उसके बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सुनील बंसल से भी मुलाकात कर क्षेत्रीय राजनीति पर विचार विमर्श किया। भाजपा के पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करके उनका स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पूर्व में हुई कई मुलाकातों को लेकर भी चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...