कन्नौज, अप्रैल 5 -- गुरसहायगंज। महर्षि कश्यप जयंती के कार्यक्रम पर ग्राम डिलिल्याभूड, भवरगाड़ा व गुरसहायगंज पहुंच कर सपा पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कहा कि सृष्टि के सूत्र धार महर्षि कश्यप जी के आदर्श हमें सदैव ज्ञान, तपस्या और सृजन के मार्ग पर प्रेरित करते हैं। इस मौके पर मोहन कश्यप, रामकृष्ण कश्यप, विजय वहादुर कश्यप, राम सेवक कश्यप, शिवराज कश्यप, रामकुमार कश्यप आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...