पूर्व विधायक ने बिजली आपूर्ति महाप्रबंधक से बात कर बभंडी की समस्या का निदान निकाला
पलामू, मई 23 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पिपरा प्रखंड के बभंडी गांव में शुक्रवार को पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली आपूर्ति ठप रहने की जानकारी दी। बताया कि कई दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। भीषण गर्मी में बच्चों व बुजुर्गों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए पूर्व विधायक ने मेदिनीनगर स्थित विद्युत आपूर्ति कंपनी के महाप्रबंधक से दूरभाष पर बात कर गांव के लिए 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराई। ट्रांसफार्मर मिलने की सूचना पर ग्रामीणों में खुशी देखी गयी। यह भी पढ़ें- 12 घंटे में बदला गया खराब ट्रांसफार्मर, बहाल हुई बिजली आपूर्तिसिंचाई समस्या ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.