बदायूं, फरवरी 17 -- कादरचौक। गांव रमजानपुर में वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कालीन, जरी, सिलाई, इंब्रोइडरी के हस्तशिल्पियों को आर्टिजन कार्ड वितरित किए गये। सीटीओ आदित्य कुमार मल्ल ने कहा कि कार्ड धारकों को इसके लाभ बताये। ब्लॉक मिशन मैनेजर कादरचौक संजीव यादव ने फ्री सिलाई मशीन प्राप्त महिलाओं को समूह बनाने को प्रेरित किया। सुनील कुमार, बब्बू शेख, भूरे कुरैशी, डोरीलाल,मोहम्मद अजिज, सलमान जमीर उर्फ चांद मियां मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...