औरैया, मार्च 7 -- अछल्दा, संवाददाता। विकास खंड के ग्राम साजनपुर में ग्रामीणों द्वारा गांव के बाहर नहर किनारे स्थित बगिया में फाग गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक विनोद यादव 'कक्का' ने शामिल होकर ग्रामीणों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। फाग गायन के दौरान ग्रामीणों ने ढोलक, झींका और मंजीरा की धुन पर पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान सर्वेश कुमार, सुभाष यादव, रामनरेश, रामाधार, रमेश सिंह, बंटी यादव, राजवीर, पहलवान शिवराम सिंह, उदयवीर, महेश चंद्र, जयवीर सिंह, बाबा रामप्रकाश, बृजपाल, पूर्व प्रधान जगराम सिंह, अनिल कुमार और बाबा रामनरेश सहित कई लोगों ने फाग गायन में भाग लिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ होली के पारंपरिक गीत गाकर माहौल को होली के रंग में रंग दिया।

हिंदी हिन्द...