बुलंदशहर, दिसम्बर 19 -- शुक्रवार को दिल्ली में पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से भेंट कर उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, दूरदर्शी सोच और कार्यकर्ताओं से सशक्त संवाद निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश में भाजपा को और अधिक मजबूत बनाएगा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सोलंकी, धीरेंद्र प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...