मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी ने शनिवार को नगर आयुक्त से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने जर्जर हुए मुख्य सड़कों को मास्टिक एस्फॉल्ट के साथ दुरुस्त करने की मांग की गई है। इनमें पंकज मार्केट मेन रोड, पुरानी बाजार चौक से रामबाग चौक, पीएंडटी चौक से दुर्गा स्थान होकर बेला रोड में मुख्य मार्ग तक व अन्य रोड शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक ने समस्याओं के समाधान के लिए वार्ड व अंचल स्तर पर समीक्षा बैठक करने के साथ ही लंबित योजनाओं का टेंडर जल्दी निकालने को कहा है। यह भी पढ़ें- आरटीआई डालकर मांगा खर्च का ब्यौरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...