पूर्व विधायक ने टोल कंपनी पर अवैध वसूली का लगाया आरोप
बस्ती, मार्च 26 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में टोल वसूली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने टोल कंपनी पर अवैध वसूली और ट्रक संचालकों के शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर पांच बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़नी-दुद्धी मार्ग पर चलने वाले भारी वाहनों को प्रशासन द्वारा जबरन नेशनल हाईवे-27 पर डायवर्ट किया जा रहा है। इससे ट्रक संचालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ट्रक मालिकों का कहना है कि प्रति चक्कर उन्हें 2000 से 2500 रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि दुर्घटनाओं का हवाला देकर स्टेट हाईवे पर ट्रकों का संचालन रोकना उचित नहीं है, जबकि एनएच-27 पर भी कई संवेदनशील स्थानों पर हादसे होते र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.