रांची, दिसम्बर 12 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड की दिघिया पंचायत के टेंगरिया गांव में शुक्रवार को मांडर की पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में बुजुर्गों की सेवा ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर रहती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से यह कंबल वितरण बढ़ती ठंड से बुजुर्गों को राहत पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि केंद्र सरकार का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले और वे किसी भी योजना से वंचित न रहें। मौके पर भोगेन सोरेन, राजीव रंजन अधिकारी, बलराम सिंह, राजेश साहू और आदित्य ताम्रकार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...