बागपत, जून 10 -- बड़ौत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बड़ौत की छपरौली रोड स्थित गुरुकुल में पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने बटुकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। लोकेश दीक्षित ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने देश के विकास, आधारभूत ढांचे के विस्तार, गरीब कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों के हित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। बटुकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- सरकार की उपलब्धियों को लेकर किया जनसंपर्क कार्यक्रम में ब्राहमण चौरासी खाप चौधरी सुभाष शर्मा, घनश्याम शर्मा,राधेश्याम भारद्वाज, दीपक ...