पूर्व विधायक ने खनिज संशोधन विधेयक के किया विरोध
रामगढ़, अगस्त 17 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। मांडू के पूर्व विधायक कांग्रेस नेता जयप्रकाश भाई पटेल ने केंद्र सरकार की खनिज संशोधन विधेयक का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की खनिज संशोधन विधेयक देश की संघीय शासन व्यवस्था, संविधान और झारखंड राज्य के हित के लिए खतरनाक बताया। उन्होंने कहा इस विधेयक के बाद झारखंड राज्य सरकार के लगभग 15 हजार करोड़ राजस्व का नुकसान होगा। जिससे झारखंड राज्य के जनकल्याणकारी योजना स्वास्थ्य शिक्षा, पेंशन जैसे योजना रूक जाएगी। स्थानीय विकास, विस्थापन, प्रदूषण, खनन से प्रभावित लोगों का सरंक्षण कार्य प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि राज्यों को अपने प्राकृतिक संसाधनों से प्राप्त होने वाली राजस्व प्राप्ति और अपने हक अधिकार के लिए राज्य की जनता को विरोध करने की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- खनिज संपदा पर राज्य का अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.