पूर्व विधायक ने कांग्रेस पर निशाना साधा
गुड़गांव, अगस्त 29 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। हरियाणा विधानसभा के हालिया सत्र के दौरान घटे घटनाक्रम को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता ने कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल द्वारा अपनी ही पार्टी के दलित-सिख विधायक सरदार जरनैल सिंह के हाथ से पोस्टर छीने जाने की घटना को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन करार दिया। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी से सीधा सवाल करते हुए पूछा कि क्या अपने ही निर्वाचित जनप्रतिनिधि की आवाज दबाना ही कांग्रेस के सामाजिक न्याय का असली चेहरा है। सत्य प्रकाश जरावता ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां हर जनप्रतिनिधि को अपनी बात रखने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। उन्होंने बताया कि विधायक सरदार जरनैल सिंह 1984 के सिख-विरोधी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.