काशीपुर, मार्च 28 -- काशीपुर। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं नारायण पाल के कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि दोनों ही नेताओं के शामिल होने से ऊधमसिंह नगर में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। ऊधमसिंह नगर की 9 विधानसभाओं में इसका फायदा कांग्रेस को होगा। उन्होंने दोनों ही पूर्व विधायकों को कांग्रेस में शामिल किए जाने पर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया। अलका पाल ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्ग, जाति और समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। कांग्रेस विकास के नाम पर किसी प्रकार का कोई भी समझौता नहीं करती, जबकि भाजपा विखंडन की राजनीति करती है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ऊधम सिंह नगर की नौ विधानसभाओं सहित उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान...