प्रयागराज, अगस्त 13 -- पूर्व विधायक स्वर्गीय जवाहर यादव की 30वीं पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी व प्रतापपुर की विधायक विजमा यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। प्रतापपुर के उग्रसेनपुर स्थित एक स्कूल में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हत्या के आरोपी के साथ मंच साझा करते हैं। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि 13 अगस्त 1996 को सिविल लाइंस में उनके पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विधायक ने कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए जवाहर यादव के हत्या के आरोपी को समय से पहले जेल से रिहा कर दिया गया। यह भी पढ़ें- फूलन देवी को जयंती पर किया याद फिर भी अदालत से न्याय की उम्मीद जिंदा है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो हत्या के आरोपी...