रुडकी, फरवरी 10 -- कोतवाली क्षेत्र में कुछ लोगों ने खानपुर के पूर्व विधायक के फार्म से हजारों पौधे उखाड़कर फेंक दिए गए। वहीं, एक रिटायर्ड कर्नल के बाग से लाखों के आम के पेड़ काटकर चोरी कर लिए गए। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लंढौरा स्थित उनकी पैतृक भूमि पर दो सप्ताह पहले 2000 पॉपुलर के पौधे लगाए गए थे। शनिवार रात अराजक तत्वों ने पौधों को उखाड़कर नुकसान पहुंचाया। पूर्व विधायक ने मोहल्ला बाहरी किला निवासी तीन सगे भाइयों नफीस, फारुख और मन्नी पर संदेह जताते हुए तहरीर दी है। दूसरा मामला ग्राम गदरजुड्डा का है। वहां देहरादून निवासी सेना के रिटायर्ड कर्नल संजीव सिंह के खेत से चोरों ने 60 साल पुराने नौ आम के पेड़ काटकर चोरी कर लिए। कर्नल ...