सुल्तानपुर, मार्च 18 -- सुलतानपुर। कादीपुर के पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और अन्य आरोपियों पर 24 साल से लम्बित डकैती के मुकदमे में बुधवार को बचाव पक्ष के वकील अरविन्द सिंह राजा ने बहस की। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुकदमे में शेष सुनवाई होगी। कादीपुर थाना क्षेत्र के संत तुलसीदास डिग्री कॉलेज के सामने 17 दिसम्बर 2002 को सड़क दुर्घटना में छात्रा पूनम श्रीवास्तव की मौत के बाद पूर्व विधायक और समर्थकों पर कादीपुर कोतवाली में बलवा कर नारेबाजी और पथराव कर सामान लूट लेने का आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...