गोरखपुर, मार्च 31 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता सहजनवा विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक शीतल पाण्डेय के पुत्र मानवेन्द्र पांडेय का मंगलवार को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि पूर्व विधायक शीतल पांडेय के पुत्र के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर अत्यन्त दुःख हुआ। पुत्र का निधन किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति एवं पीड़ादायक होता है। महायोगी गुरू गोरक्षनाथ जी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर-शांति प्रदान करें। परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। मानवेन्द्र के निधन पर सांसद रवि किशन शुक्ला, भाजपा नेता मनीष सिंह आदि ने शोक संवेदना जताया है।

हिंदी हिन्दुस्ता...