पूर्णिया, मार्च 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कसबा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सैयद गुलाम हुसैन के निधन पर बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सैयद गुलाम हुसैन साहब के निधन की खबर से मन अत्यंत व्यथित और भावुक है। वे मेरे बड़े भाई के समान थे और उनके साथ मेरा अत्यंत आत्मीय और स्नेहपूर्ण संबंध रहा है। मंत्री पटना से सीधे पूर्णिया के लाइन बाजार पहुंचकर स्वर्गीय गुलाम हुसैन साहब का अंतिम दर्शन कर अपनी ओर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गुलाम हुसैन साहब एक सादगीपूर्ण, मिलनसार और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेंशा समाज के हित को सर्वोपरि रखा। उनसे मेरी अंतिम मुलाकात मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आयोजित भोज ...