जौनपुर, अप्रैल 5 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के डेरा यूसुफ गांव में बुधवार की रात चोर पूर्व विधायक लालचंद मौर्य के घर में छत के रास्ते घुस एक एक्टिवा स्कूटी, आटा चक्की और भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए। घटना से परिवार में दहशत का माहौल है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, देर रात चोर छत के सहारे घर में दाखिल हुए। जिस कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे, उसे बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। ताकि कोई बाहर न निकल सके। इसके बाद चोर आराम से घर में रखा सामान समेटकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने पर आसपास के लोग पहुंचे और बाहर से कुंडी खोलकर परिवार को बाहर निकाला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित पक्ष का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.