फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जेल में बंद पूर्व विधायक विजय सिंह के नाला मछरट्टा स्थित आवास पर हुये विस्फोट में एक और घायल ईशू चौरसिया की दिल्ली में एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी। इससे पहले इस घटना में घायल हुये नूरपुर गांव के भइयालाल की मौत हो चुकी है। 18 मार्च को पूर्व विधायक विजय सिंह के नाला मछरट्टा स्थित आावस पर भयानक विस्फोट हुआ था। इसमें पूर्व विधायक के दोनों पुत्र अभिषेक और अविनाश के अलावा नूरपुर के भइयालाल, रेलवे स्टेशन के रामवीर, मित्तूकूंचा के रासू, बटुआ वाली गली के ईशू चौरसिया घायल हो गये थे। इस घटना के मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। विस्फोट में घायल हुये ईशू का इलाज एम्स दिल्ली में चल रहा था। शनिवार को ईशू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव पहुंचते ही यहां पर कोहराम मच गया। म...