किशनगंज, मार्च 22 -- बिशनपुर। निज संवाददाता मुस्लिम समुदाय के लोगों का पवित्र और महान पर्व ईद  शनिवार को कोचाधामन प्रखंड  क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद पर्व को लेकर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में कोचाधामन के पूर्व विधायक हाजी मो. इजहार अस्फी के निज आवास काठामाठा पर  ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक मो इजहार अस्फी ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद पर्व की मुबारकबाद पेश की। इस दौरान पूर्व विधायक मो.इजहार अस्फी ने कहा कि ईद मिलन समारोह के आयोजन से आपसी प्रेम और भाई चारे को बढ़ावा मिलता है, आयोजित ईद मिलन समारोह में कोचाधामन के एआईएमआईएम  विधायक सरवर आलम,पूर्व विधायक प्रतिनिधि इम्तियाज अस्फी गुड्डू, बिशनपुर पंचायत के मुखिया पिंटू कुमार चौधरी, सांसद प्रत...