बेगुसराय, मई 18 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मटिहानी के जदयू के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह का एक लड़की के साथ आपत्तिजनक चार फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे जिले से लेकर बिहार भर में राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा होने लगी। उसके बाद पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने साइबर थाने में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है। यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक के आपत्तिजनक फोटो वायरल मामले में केस प्राथमिकी की जानकारी थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में पूर्व विधायक के प्रतिनिधि पीयूष कुमार ने बोगो सिंह नाम से आईडी को नामजद बनाया है। पीयूष ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह सोशल मीडिया पर देखा कि पूर्व विधायक राजकुमार सिंह की चार तस्वीर एक लड़की के साथ वायरल हो रही है। फोटो के साथ टैग किया गया है कि माननीय पूर्व विधायक राज कुमार सिंह लाइफ एंजॉय करते हु...