मुंगेर, फरवरी 16 -- बरियारपुर, निसं.। पूर्व विधायक स्व. भागवत प्रसाद यादव की 39 वीं पुण्यतिथि पर बरियारपुर बाजार में तीन बटिया चौक स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन चंद्रशेखर चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य भरत जोशी, विशिष्ट अतिथि मुंगेर विश्वविद्यालय के डीन महेशचंद्र पांडेय एवं पूर्व आयूक्त सह भागवत प्रसाद यादव के पुत्र ललनजी थे। मुख्य अतिथि ने स्व. भगवत प्रसाद यादव की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उनके छोटे पुत्र प्रो. देवराज सुमन, विनय कुमार सुमन,राजीव नयन, देवेन्द्र मोदी, युगल किशोर यादव, शकील, विरेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार, रत्न यादव, शशि आनंद अलबेला, पूर्व मुखिया राम दिलीप पासवान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.