पूर्व विधायक की 12 वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
धनबाद, मई 31 -- टुंडी के पूर्व विधायक एवं इंटक नेता उदय कुमार सिंह की 12 वीं पुण्यतिथि शनिवार को निचितपुर बी-टाइप स्थित आवास परिसर में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत उनकी पत्नी चंपा देवी द्वारा चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की। मौके पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि उदय कुमार सिंह ने अपना पूरा जीवन मजदूरों और आम लोगों के हितों के लिए समर्पित किया। वे कोयलांचल के मजदूरों के सच्चे हितैषी और संघर्षशील जनप्रतिनिधि थे। श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय महामंत्री एके झा, केंद्रीय उपाध्यक्ष रामप्रीत प्रसाद यादव, संयुक्त महामंत्री शकील अहमद आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.