शामली, मार्च 20 -- भाजपा के पूर्व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल की माता स्वर्गीय राजबाला देवी के निधन के उपरांत मंगलवार को माजरा रोड स्थित देव गार्डन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन मनोज शर्मा द्वारा किया गया। उपस्थित जनसमूह ने स्वर्गीय राजबाला देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से राज्य मंत्री जसवंत सैनी, एमएलसी मोहित बेनीवाल, सांसद हरेन्द्र मलिक, एमएलसी वीरेंद्र सिंह गुर्जर, एमएलसी वंदना वर्मा, विधायक योगेश धामा, विधायक प्रसन्न चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृगांका सिंह,...