फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में वाराणसी की जेल में आजीवन सजा काट रहे पूर्व विधायक विजय सिंह के नाला मछरट्टा स्थित घर में हुये विस्फोट के मामले में शुक्रवार को पूर्व विधायक की पत्नी और पूर्व पालिकाध्यक्ष दमयंती सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि यह हमारी राजनीतिक लड़ाई है। यह सब साजिश के तहत हुआ है और उनके बेटों के खिलाफ भी बिना जांच के ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।नाला मछरट्टा स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक की पत्नी दमयंती सिंह ने कहा कि जिस दिन उनके घर में यह घटना हुयी उसके पांच दिन पहले ही एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी की याचिका सुप्रीम कोर्ट खारिज हुयी थी। उन्होंने बताया कि एक दिन बाद ही पूर्व विधायक की सुप्रीम कोर्ट में जमानत...