मुरादाबाद, जून 21 -- पूर्व विधायक विजय यादव के आवास से थार कार चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस सीसीटीवी कैमरा की मदद से 24 घंटे के भीतर ही थार बरामद करने में सफल रही। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर खागू वाला निवासी फैजान पुत्र उस्मान ने यह कार चोरी की थी। उपनिरीक्षक रजत कुमार और ओमपाल सिंह ने पूर्व विधायक विजय कुमार यादव के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से कार चोरी करने के आरोपी फैजान की शिनाख्त की और कैमरा और मोबाइल फोन की लोकेशन की मदद से 24 घंटे के भीतर ही आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त कर कार बरामद कर ली और आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे नहीं जानकारी की उसने किसके घर से कार चोरी की। उसने पहले पांच करोड़ रुपये कीमत वाली कार और उसके बाद 2 करोड़ रुपये कीमत की डिफेंड...